पड़ाना गांव के दर्जनों महिला व पुरूष सोमवार को डीसी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान डीसी को दी शिकायत में बताया कि दो परिवारों के कारण गांव की गली का निर्माण चार वर्ष से अटका हुआ है। गली के निर्माण के लिए पिछले चार वर्ष में तीन बार निर्माण हो चुका है, लेकिन कुछ लोग गली बनने नहीं दे रहे। ग्रामीणों में सरपंच रेखा, सुरेश, रामफल, कर्मबीर, सतीश, राहुल, जसमेर, कृष्ण, राजेश, कप्तान ने बताया कि इस गली का निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीण पूरी तरह से परेशान बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य गली होने के कारण वह न तो मंदिर में जा पा रहे हैं, न ही पशु तालाब में जा पाते, न छोटे बच्चे आंगनबाड़ी जा पा रहे हैं। अब तक गली का ठेका होने के बाद तीन बार ठेकेदार ने काम शुरू किया है, लेकिन गली पर लगते दो मकान मालिक गली निर्माण नहीं होने दे रहे। उन्हाेंने इनकी शिकायत पहले भी की थी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि वह इस मामले को लेकर सांसद से भी मिले और इसके बाद डीसी से उस समय जल्द गली का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। अब फिर ग्रामीणों ने बताया कि गली का निर्माण करवा दिया जाएगा, जो लोग गली निर्माण में बाधा बने हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी।