फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: कांग्रेस सरकार बनने पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सभी मांगें होंगी पूरी: राव नरेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

शाहिल शर्मा Updated Wed, 20 May 2026 02:20 PM IST

जींद के लघु सचिवालय पर चल रही ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी रही। धरने पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा मजदूर और कर्मचारी वर्ग के साथ खड़ी रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सभी लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा (सीटू) के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह और ग्रामीण सफाई कर्मचारी संगठन के जिला प्रधान संजय अठवाल ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच संचालन जिला प्रधान गुलाब बिरौली ने किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है। कर्मचारियों को न स्थायी दर्जा दिया जा रहा है और न ही पूरा वेतन मिल रहा है। उन्होंने सरकार से पॉलिसी बनाकर पक्का करने, उच्च न्यायालय के आदेश लागू करने, 400 की आबादी पर एक कर्मचारी भर्ती करने, घोषित 26 हजार व 27 हजार रुपये वेतन लागू करने तथा कर्मचारी की मृत्यु पर 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने 24 और 25 मई को नरवाना में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय आक्रोश महापड़ाव लगाने की घोषणा भी की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें