फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: ज्ञान गंगा केंद्र से अधिक से अधिक बच्चों को जोड़ने की कवायद: सांसद कार्तिकेय शर्मा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Oct 2025 04:36 PM IST

रामराय गांव में रविवार को पंडित केदारनाथ शर्मा संस्कृत भवन की आधारशिला रखी गई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान परशुराम की अराधना कर की। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि आज आधुनिकता के इस युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसके फायदे और नुकसान भी बहुत जल्द देखने को मिलेंगे। किसी भी चीज का फायदा और नुकसान दोनों होते हैं, लेकिन आप इससे दूर रह कर इस दुनिया में जी नहीं सकते हैं। ऐसे में आधुनिकता के इस दौर में हमें भी तकनीक के साथ मिल कर चलना है। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि उनके पिता पंडित विनोद शर्मा ने जो लक्ष्य लिया है। उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए वह उसे पूरा करेंगे। हरियाणा के सभी जिलों में ज्ञान गंगा केंद्र जल्द से जल्द खोलें जाएंगे। वह किसी नेता के हिसाब से आपके बीच में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जैसे हमारी संस्कृति है, वैसे ही आने वाला समय आधुनिकता का है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें