जींद की उचाना नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार दोपहर बाद एसीबी हिसार की टीम ने नगर पालिका सचिव अशोक डांगी को 32 हजार रुपये रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। नगर पालिका सचिव द्वारा वार्ड नंबर-3 के सुरेंद्र जो ठेकेदारी का कार्य करता है, उससे सिक्योरिटी बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। आरोपी से 32 हजार रुपये के 500-500 के 64 नोट बरामद हुए हैं।