फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: खेत में सात साल के बच्चे से कुकर्म, पड़ोसी पर आरोप-परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक पड़ोसी ने बच्चे को खेत में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता चलने पर परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पड़ोसी बच्चे को खाने की चीज़ का लालच देकर अपने साथ खेत में ले गया था। वहां उसने बच्चे के साथ गलत हरकत की। घटना के बाद बच्चे ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली थी। इसके बाद बच्चे का मेडिकल करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। --मनीष कुमार, प्रभारी, सदर पुलिस थाना जींद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें