फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाकुंभ में गई जींद की बुजुर्ग महिला की भगदड़ में मौत

नवीन दलाल Updated Thu, 30 Jan 2025 12:37 PM IST

महाकुंभ में पांच दिन पहले स्नान के लिए गई राजपुरा गांव की 60 वर्षीय महिला की भगदड़ में मौत हो गई। वीरवार सुबह महिला के शव को गांव में लाया गया। जानकारी के अनुसार राजपुरा गांव की महिला रामपति 26 जनवरी को नरेंद्र के परिवार के साथ महाकुंभ में गई थी। वहां पर हुई भगदड़ में उसकी मौत हो गई। राजपुरा गांव निवासी नरेंद्र व उसकी पत्नी को भी चोटें आई हैं, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। मृतक महिला रामपति पत्नी बारूराम राजपुरा की रहने वाली है। गांव के लोगों को बुधवार को उसकी मौत की सूचना नरेंद्र के परिवार ने दी थी। इसके बाद पहचान के लिए मौके पर गए थे। गांव के सरपंच जयवीर ने बताया कि रामपति गांव के ही नरेंद्र के परिवार के साथ महाकुंभ में गई थी। उनको जानकारी मिली है कि उसकी भगदड़ में मौत हो गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें