फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: गो माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Apr 2026 06:12 PM IST

गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को शहर में सैंकड़ों गो सेवकों और ने एसडीएम सत्यवान मान ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने और पूरे देश में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई गई। इस दौरान गो सेवा दल के राष्ट्रीय संयोजक अतुल चौहान ने बताया कि विभिन्न धार्मिक संगठनों के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जींद जिले में करीब 32 हजार लोगों के हस्ताक्षर करवाकर ज्ञापन तैयार किया गया है। इसी तरह देशभर की लगभग 5000 तहसीलों में भी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाय को भारतीय संस्कृति में माता का दर्जा दिया गया है और जब तक गो हत्या जारी रहेगी, तब तक समाज में शांति स्थापित नहीं हो सकती। गो रक्षा दल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र आचार्य ने कहा कि गो हत्या देश के लिए एक कलंक है और इसे समाप्त करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वेदों और पुराणों में भी गो माता की महिमा का वर्णन मिलता है, इसलिए इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हरीश रामकली ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पूरे भारत में गो हत्या पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए, क्योंकि गाय हर हिंदू के लिए आस्था और पूजनीयता का प्रतीक है। इस अवसर पर भूपेंद्र पंडित, मुन्ना नायक, मनोज, राकेश, विजय, नवीन, ललित, शुभम, प्रवेश, राहुल, खुशीराम मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें