फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, पलटकर सड़क किनारे खाई में गिरी कार

नवीन दलाल Updated Tue, 29 Jul 2025 10:12 PM IST

गोहाना रोड पर निडानी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर के किठानिया मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय अनिल अत्री के रूप में हुई है। गाड़ी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना को अंजाम देकर कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बाइक चालक अनिल अत्री सरसों के तेल की कंपनी में सेल्समैन था। मंगलवार सुबह वह बाइक पर सवार होकर गोहाना की तरफ जा रहा था। जब वह गांव निडानी के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक चालक की टांग ही कटकर अलग हो गई। बाइक और गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की तीन बच्चों का पिता था। राहगीरों ने घायल घायल अनिल को नागरिक अस्पताल जींद लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निडानी के पास गाड़ी और बाइक की दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है और मृतक की पत्नी गीता के बयान पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -सुलतान सिंह, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, जींद।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें