फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में जीएसटी विभाग पर कार्रवाई, ईटीओ और सीए तीन लाख की रिश्वत लेते पकड़े

जींद। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने टैक्स चोरी के मामले का निपटान करने की एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते जीएसटी विभाग के ईटीओ दिवेश साहू और सीए अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने सीए को भिवानी रोड स्थित उसके कार्यालय और ईटीओ को लघु सचिवालय स्थित जीएसटी कार्यालय से पकड़ा है। ईगराह निवासी अमन ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि जीएसटी विभाग की ओर से उसके खिलाफ करीब 75 लाख रुपये की टैक्स चोरी का नोटिस जारी किया गया था। मामले का निपटान करने की एवज में सीए अजय शर्मा के माध्यम से जीएसटी विभाग के ईटीओ दिवेश साहू पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इसके बाद उन्होंने एसीबी को सूचित किया। इसके बाद एसीबी निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सिंचाई विभाग जुलाना के एसडीओ दीपांशु को राजपत्रित अधिकारी नियुक्त किया गया। एसीबी ने शिकायतकर्ता को तीन लाख रुपये की राशि पर हस्ताक्षर और पाउडर लगाकर दे दी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने ईटीओ दिवेश साहू से संपर्क किया तो उसने भिवानी रोड स्थित सीए अजय शर्मा के कार्यालय में जाने को कहा। फिर शिकायतकर्ता ने सीए अजय शर्मा को तीन लाख रुपये दे दिए। इशारा मिलते ही एसीबी टीम ने सीए को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान तीन लाख रुपये बरामद हुए। हाथ धुलवाने पर सीए के हाथों का रंग लाल हो गया। सीए से पूछताछ के दौरान ईटीओ दिवेश साहू का नाम सामने आया। इसके बाद एसीबी टीम लघु सचिवालय स्थित जीएसटी विभाग के कार्यालय पहुंची और ईटीओ को भी पकड़ लिया। वर्जन टैक्स चोरी के मामले को निपटाने की एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते जीएसटी विभाग के ईटीओ दिवेश साहू और सीए अजय शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। --महेंद्र, निरीक्षक, एसीबी जींद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें