फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना में दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक डूबा

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 12:58 PM IST

उचाना कलां से काकड़ौद नहर पर नहाने गए एक युवक का 22 घंटों से कोई सुराग नहीं मिला है। कमल नाम का यह युवक कल दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच अपने दोस्तों के साथ नहर पर गया था। नहाते समय वह नहर में डूब गया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोग जगह-जगह जाल लगाकर युवक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच कर खोजबीन में जुटा है। युवक के भाई दीपक ने बताया कि मामा का लड़का कमल ने घर से नहर पर नहाने जाने की बात कही थी। बाद में उन्हें सूचना मिली कि वह नहर में डूब गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक गोताखोर टीम अभी मौके पर नहीं पहुंची है, जिससे बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। दीपक कहना है कि नहरी विभाग द्वारा कोई मदद नहीं की जा रही है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें