फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफीदों रोड पर गैराज के ऊपर बने कमरे में मैकेनिक की आग में जलने से हुई मौत

शाहिल शर्मा Updated Thu, 01 May 2025 11:22 PM IST

सफीदों रोड पर गैराज के ऊपर बने कमरे में सोए मैकेनिक का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। कमरे में रखा सामान भी जलकर राख हो चुका था। मैकेनिक की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हो पाएगा। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। विकास नगर निवासी राजेश सफीदों रोड पर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास गैराज में काम करता था। वह रात को खाना खाकर गैराज के ऊपर बने कमरे में जाकर सो गया जिसका शव गुरुवार को कमरे में जली हालत में मिला। कमरे में रखा सामान भी जलकर राख हो चुका था। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी विनोद कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें