फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Wed, 13 May 2026 09:24 PM IST

बहादुरगढ़ में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाइक सवार बदमाशों ने एविटी पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। आरोपियों की पहचान लाइनपार क्षेत्र निवासी मोहित उर्फ मेंडी और दीपक के रूप में हुई। मोहित के पांव में गोली लगी है। दोनों आरोपियों ने बीते कल मंगलवार को एक 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार थे। यह मुठभेड़ कसार गांव के पास स्थित केएलजे हाइस्ट्स के पास हुई। घायलों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भेजा गया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें