झज्जर में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला में विद्यालय इंचार्ज योग्यता सिंगला की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों जैसे भाषण, कविता पाठन तथा पोस्टर मेकिंग में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मत का महत्व बताते हुए छात्र-छात्राओं को भविष्य में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया तथा मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। मतदान का महत्व समझाते हुए बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वोट डालना हमारा केवल अधिकार ही नहीं बल्कि देश के प्रति हमारा कर्तव्य भी है, जिसको हमें पूरे निष्ठा के साथ निभाना चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य वेदप्रकाश ने बताया कि 15वें मतदाता दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला के बच्चों को जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया ने प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय से छठी कक्षा से नैना पुत्री कपिल, सातवीं कक्षा से भावना पुत्री महेश व आठवीं कक्षा से रवि पुत्र जयभगवान ने पुरस्कार प्राप्त किए।