फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की टॉपर बेटियों का सम्मान, गाड़ी में बैठाकर गांव में घुमाया

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 20 May 2025 06:38 PM IST

सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल माजरा दुबलधन की तरफ से मंगलवार को उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिन्होंने प्रदेश में टॉप थ्री में जगह बनाई। विद्यार्थियों को गाड़ी में बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया, जहां ग्रामीणों ने फूल-मालाएं डालकर बेटियों का जोरदार स्वागत किया। यहां बता दे कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं के परिणाम में रोमा और तानिया ने 497 अंक लेकर प्रदेश में पहले और 495 अंक लेकर ईशू तीसरे स्थान पर रहीं। स्कूल की प्राचार्य सुनीता ने बताया कि सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिछले 35-40 सालों से शिक्षा के क्षेत्र में हर वर्ष नया मुकाम हासिल कर रहा है। पिछले वर्ष भी हमारे स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं और बारहवीं कक्षा में अपना शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर जिला स्तर पर गांव माजरा दूबलधन और स्कूल का नाम गौरवान्वित करने का काम किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें