फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, मांगों को लेकर बढ़ा आक्रोश

Nivedita Updated Mon, 04 May 2026 09:26 AM IST

बहादुरगढ़ नगर परिषद के कच्चे और पक्के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। यह हड़ताल नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही है। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि संचालन सचिव अमित ने किया। कर्मचारियों ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के आदेशों के तहत 5 से 10 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई। साथ ही फरीदाबाद अग्निशमन विभाग के शहीद कर्मियों को सम्मान व आर्थिक सहायता देने और झज्जर में भूख हड़ताल के दौरान मृत कर्मचारी के परिवार को मुआवजा व नौकरी देने की मांग भी की गई। हड़ताल को झज्जर, बेरी समेत अन्य इकाइयों का समर्थन मिला। बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें