बादली। बादली में आयोजित समाधान शिविर में कुल 16 शिकायतें आईं। इनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि बाकी समस्याओं को समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया। शिविर में तहसीलदार श्रीनिवास ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर पंचायत, स्वास्थ्य, बिजली और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। शिविर में राशन, पेंशन, बिजली-पानी, जमीन-फर्द और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोग पहुंचे। अधिकारियों ने एक-एक शिकायत को ध्यान से सुना और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। तहसीलदार श्रीनिवास ने बताया कि भेजी गई शिकायतों का भी समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाएगा।