फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: नवरात्रि मेलों को लेकर तैयारियां शुरू

शाहिल शर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 05:02 PM IST

धर्म नगरी बेरी के मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में आश्विन नवरात्र मेले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में नवरात्र मेले के दौरान बेरी में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएगी, जिसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी अभी से तैयारी में जुट जाएं। एडीसी जग निवास ने यह निर्देश बुधवार को माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में मेला परिसर का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। इस बीच एसडीएम रेणुका नांदल ने देवी मेले को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। एडीसी जगनिवास ने कहा कि देवी मेला के दौरान बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एडीसी ने कहा कि इस बार 22 सितंबर से आश्विन नवरात्र प्रारंभ होंगे तथा 28 से 30 सितंबर को मुख्य मेला होने के कारण भारी संख्या में श्रद्धालु मेले में उमड़ने का अनुमान है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें