फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली में 48 घंटे से बिजली गायब, बादली में जनजीवन बेहाल - आटा-पानी से लेकर अस्पताल तक संकट

बादली। बादली के गांवों में पिछले 48 घंटे से बिजली नहीं आई है, जिससे घर का चूल्हा-चौका तक ठप हो गया है। बिजली न आने से आटा चक्की बंद पड़ी हैं। घरों में रखा आटा खत्म हो गया है और पिसाई नहीं हो पा रही। जलघर की मोटरें न चलने से गांवों में पानी की सप्लाई बंद है। लोगों को हैंडपंप और प्राइवेट टैंकरों से काम चलाना पड़ रहा है। फ्रिज न चलने से दूध, दही खराब हो रहा है। गांवों में बिजली से चलने वाली रई (मोटर) बंद होने से लस्सी-छाछ बनना भी बंद हो गया। बादली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। रातभर बिजली न रहने से वार्ड में अंधेरा छाया रहा। डिलीवरी के लिए आई एक महिला ने बताया- रात को अंधेरे में बहुत डर लगता है। जनरेटर में भी तकनीकी खराबी के कारण एक्स-रे और ईसीजी सेवाएं ठप हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें