फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: कांग्रेस सरकार में दक्षिण हरियाणा ने झेली पीड़ा, अब हो रहा विकास: मंत्री आरती राव

शाहिल शर्मा Updated Sat, 04 Apr 2026 04:28 PM IST

प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस के 10 साल के शासन में काफी पीड़ा झेली है और वे अच्छी तरह जानते हैं कि ऐसी सरकार कैसी होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार न तो गूंगी है, न बहरी और न ही अंधी बल्कि यह एक “नॉन स्टॉप विकास” करने वाली सरकार है, जो हर क्षेत्र में काम कर रही है। वह शनिवार को खातीवास गांव में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत कर रही थी। मंत्री राव नरबीर सिंह के दक्षिण हरियाणा से मुख्यमंत्री बनने वाले बयान पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि “कोई और सवाल पूछिए।” इसके अलावा आरती राव ने झज्जर जिले की राजनीतिक स्थिति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिले में भारतीय जनता पार्टी का कोई विधायक नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में झज्जर से भाजपा के कई विधायक चुनकर आएंगे, जिससे विकास कार्यों को और गति मिलेगी। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने खेड़ी खातीवास के लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़क,पानी और अन्य मूलभूत जरूरतों से जुड़ी कई मांगें मंत्री के सामने रखीं। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव की समस्याओं पर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें