सोनीपत में किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के बाद कुंडली बॉर्डर पर हालात अभी सामान्य हैं। दिल्ली पुलिस की अभी कोई गतिविधि नहीं दिख रही है। किसान आंदोलन-2 के बाद से कुंडली बॉर्डर पर दो लेन व संपर्क मार्ग से ही आवागमन जारी है। फ्लाईओवर के आधे हिस्से में बड़े पत्थर व कंटेनर रखे हुए हैं। अक्सर वाहन चालक जाम से जूझते हुए गुजरने को मजबूर हैं।