किसानों के संभावित दिल्ली कूच के मद्देनज़र दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। बहादुरगढ़ के सभी थानों में पुलिसकर्मियों को स्टैंडबाई रखा गया है, जबकि दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर समेत अन्य सीमाओं पर जवानों की तैनाती बढ़ा दी है। बॉर्डर पर सुरक्षा इंतजाम टिकरी बॉर्डर पर पहले से लाए गए लोहे के बड़े कंटेनरों को फिर से सक्रिय किया गया है। इन कंटेनरों को साइड में रिजर्व रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके। इसके साथ ही लोहे और सीमेंट के बैरिकेड भी तैयार रखे गए हैं। पुलिस ने किसानों के आने की स्थिति में दिल्ली के रास्ते बंद करने की योजना बनाई है।