झज्जर। जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह ने कहा कि पेंटिंग से अपने भाव, विचार व्यक्त आसानी से किए जा चुके हैं, इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों खेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रम या इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। इससे बच्चों का हुनर सामने आता है। आज के यह बच्चे कल चित्रकार भी बनेंगे। वह मंगलवार को अमर उजाला की तरफ से संवाद भवन में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता के स्कूल व जिला स्तर के विजेता विद्यार्थियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में स्कूल मुखियाओं व शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की तरफ से इस प्रकार के कई अलग-अलग कार्यक्रम करवाए जाते हैं, जो सराहनीय है। इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें से पहले स्कूल स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय विद्यार्थी चुने गए। उसके बाद जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार के लिए बच्चों का चयन हुआ। कार्यक्रम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला और भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में जेएस स्कूल भदानी से अन्नू ने जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। इसी प्रकार कैम्बि्रज स्कूल से भावना ने दूसरा और ब्रिगेडियर रण सिंह पब्लिक स्कूल से दीक्षु ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा द हाईट्स अकेडमी की छात्रा तान्या को सांत्वना पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथियों ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंच संचालन शिक्षक संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर नविंद्र कुमार मौजूद रहे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला ने कहा कि प्रतियोगिताएं एक प्रकार से विचारों को बाहर लाने का माध्यम होती है। नशा मुक्त समाज के लिए सरकार काम कर रही है। हमें भी अपनी भागीदारी इसमें रखनी होगी तभी नशा मुक्त समाज का संकल्प पूरा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल, इंटरनेट की लत भी बढ़ रही है। यह भी एक प्रकार का नशा है। इसलिए इसका कम नहीं करें। अपने माता-पिता के साथ समय बिताएं और उनसे बातें करें। माता-पिता को भी बच्चों को समय देना चाहिए। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला ने कहा कि कला एक ऐसा माध्यम है, जो हर भाव कह देता है। आप इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इस मुकाम तक पहुंचे लिया, यह बहुत बड़ी बात है, क्योंकि कई बच्चे भाग ही नहीं लेते। सभी विद्यार्थियों को चाहिए कि वह हर गतिविधि में भाग लें। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का विषय भी नशा मुक्त समाज है। आपको भी प्रयास करने चाहिए कि आपके आसपास कोई नशा न करें। यदि कोई करता है तो उसकी जानकारी परिवार, शिक्षक या पुलिस को दें ताकि वह आगे से ऐसा नहीं करें। सरकार व प्रशासन नशा मुक्त समाज को लेकर लगातार अभियान चला रहे हैं। विभाग की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम करवाए जाते हैं। नशे के खिलाफ आवाज उठनी चाहिए।