फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: शहीद रमेश कुमार राजकीय स्कूल में पहुंचे मतदाता, 9283 मामले लंबित, बूथ एजेंट नियुक्त

झज्जर। जिले के सभी बूथों पर वीरवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का आयोजन किया गया। मतदाता अपने दावे और आपत्तियों को दूर करवाने के लिए पहुंचे। जिले के सभी बूथों पर मतदाताओं के दावे व आपत्तियों की सुनवाई हुई। जिले में कुल 9283 सुनवाई मामले लंबित हैं। ये लंबित मामले कुल मामलों का 6.06 फीसदी हैं। विशेष शिविरों और घर-घर सर्वे के दौरान 1474 लंबित मामलों की सुनवाई की गई है। चुनाव आयोग ने अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण, प्रभावी निगरानी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस की सुनवाई समय पर पूरी करने के लिए 9 अक्तूबर को भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में उन मतदान केंद्रों पर घर-घर सर्वे भी होगा, जहां मतदाताओं ने अभी तक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं। ऐसे सभी पात्र मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने दस्तावेज बूथ लेवल अधिकारी को जमा करवाएं। यह सुनिश्चित करेगा कि सभी योग्य मतदाताओं के नाम छह नवंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल हो सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें