फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: कांग्रेस को एआईसीसी की जगह “ऑल इंडिया झगड़ा पार्टी” नाम रख लेना चाहिए : चौटाला

सुधीर शर्मा Updated Wed, 19 Aug 2026 08:34 PM IST

झज्जर। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यदि भूपेंद्र सिंह हुड्डा इतने बड़े नेता हैं तो उन्होंने कांग्रेस को तीन बार चुनाव क्यों हरवा दिया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि हरियाणा में हुड्डा ने अपने दम पर कभी बहुमत हासिल किया हो तो बताया जाए। वह बुधवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वहुड्डा बड़े नेता की उपाधि लेकर बैठे हैं, लेकिन उस उपाधि के अंदर नेतृत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि 2009 में कांग्रेस की सरकार को अन्य दलों और नेताओं के सहयोग से चलाना पड़ा। बाद में कुलदीप बिश्नोई की हरियाणा जनहित कांग्रेस को तोड़कर सरकार को समर्थन मिला। चौटाला ने कहा कि पार्टी में हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब और पूरे देश में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को एआईसीसी की जगह “ऑल इंडिया झगड़ा पार्टी” नाम रख लेना चाहिए। दुष्यंत ने दावा किया कि वर्ष 2029 तक देश की सबसे पुरानी पार्टी लुप्त हो जाएगी। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बयान पर भी चौटाला ने कहा कि कुर्ता-पजामा हमारी राष्ट्रीय पोशाक है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह भी कुर्ता-पजामा पहनते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कुर्ता-पजामा पसंद नहीं है तो पैंट-शर्ट पहनने की सलाह दी जाए। दुष्यंत ने तंज कसते हुए कहा कि अगर सभी लोगों से कुर्ता-पजामा छोड़कर आरएसएस का कच्छा पहनने की अपेक्षा की जा रही है तो हरियाणा में ऐसा कभी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एसआईआर को लेकर पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच काम करेंगे। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ को लेकर दिए गए बयान पर भी दुष्यंत चौटाला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा युवा वर्ग को कमजोर करने वाली है। चौटाला ने कहा कि देश का युवा कमजोर नहीं है। युवा पीढ़ी लड़ेगी भी, बढ़ेगी भी और देश को आगे भी ले जाएगी। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश जाखड़, संजय दलाल, उपेंद्र कादियान, शीला गोदारा, राजीव दलाल, प्रवक्ता डॉ विकास पराशर, मिंटू ठेकेदार, डॉ. सुरेश अहलवात, नसीब भारतीय मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें