फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिसंबर तक चलेगा इनेलो का सदस्यता अभियान, गांव गांव खड़ा किया जाएगा मजबूत संगठन : कर्ण चौटाला

झज्जर। इनेलो नेता कर्ण चौटाला ने कहा कि इनेलो का सदस्यता अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा। अभियान के तहत गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय रूप से अभियान में जुटने का आह्वान किया। वह शनिवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधत कर रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह टीका-टिप्पणी की राजनीति में विश्वास नहीं रखते बल्कि काम के माध्यम से अपनी बात रखने में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा जात-पात से ऊपर उठकर प्रदेश और देश के लिए कुछ करने की सोच रखता है। युवाओं की सोच में बदलाव आया है और वे विकास तथा बेहतर भविष्य को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश और देश के विकास की बात करना चाहते हैं और संगठन को मजबूत कर जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें