फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में गैस सिलेंडर न मिलने पर भड़के उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर की तोड़फोड़, शीशे तोड़े

Naveen Updated Sat, 14 Mar 2026 01:16 PM IST

झज्जर में रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती किल्लत और डिलीवरी न होने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने आज एक गैस एजेंसी पर हमला बोल दिया। गुस्से में आए लोगों ने एजेंसी के शीशे तोड़ दिए, सामान बाहर फेंका और आरोप लगाया कि एजेंसी मालिक ब्लैक मार्केटिंग कर रहा है तथा सिलेंडर जानबूझकर नहीं दे रहा। घटना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने रोहतक रोड पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क पर लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मौके पर पुलिस की त्वरित पहुंच हुई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें