फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में फुटवियर उद्योग में एक्सपोर्ट बढ़ाने का मंथन शुरू

बहादुरगढ़ के नॉन-लेदर फुटवियर उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने और एक्सपोर्ट बढ़ाने को लेकर फुटवियर उद्यमियों की बैठक शुरू हुई। बैठक में उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने विदेशी बाजारों में बहादुरगढ़ में तैयार होने वाले फुटवियर की पहुंच बढ़ाने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में डेवलपमेंट काउंसिल फॉर फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्री के चेयरमैन पूरन चंद डावर सहित फुटवियर क्षेत्र से जुड़े उद्यमी मौजूद रहे। उद्यमियों ने कहा कि बहादुरगढ़ देश के प्रमुख नॉन-लेदर फुटवियर क्लस्टरों में शामिल है और यहां तैयार होने वाले जूते-चप्पलों के लिए विदेशों में भी बड़ी संभावनाएं हैं। बैठक में एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए उत्पाद की गुणवत्ता, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप टेस्टिंग, डिजाइन, बाजार की मांग और विदेशी खरीदारों तक सीधी पहुंच जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है। हाल ही में बहादुरगढ़ में फुटवियर उद्योग के लिए गुणवत्ता परीक्षण और बीआईएस मानकों को लेकर भी बैठक हुई थी। उद्यमियों का उद्देश्य बहादुरगढ़ के नॉन-लेदर फुटवियर को घरेलू बाजार तक सीमित रखने के बजाय अंतरराष्ट्रीय बाजार में अधिक से अधिक पहुंच दिलाना है। इसके लिए सामूहिक रणनीति तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें