बहादुरगढ़ के पर परनाला गांव के दादा भैय्या जोहड़ पर करीब 20 वर्ष पहले खंडित हुई जाहर बाबा की कुटिया के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कुटिया के निर्माण के लिए करीब 5 लाख रुपये की लागत से कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य की शुरुआत के अवसर पर गांव की 36 बिरादरी के लोग मौके पर पहुंचे और सहयोग व आपसी एकता की भावना का परिचय दिया। इस दौरान सरपंच मुकेश, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अशोक राठी, ओमप्रकाश फौजी, सुभाष सैन, जग्गे, बिट्टू सैन, सुरेश, विक्की, जोगी, प्रीतम, तेजपाल, अमित, नूनू, विनोद और परविंदर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कुटिया के निर्माण में सहयोग देने और धार्मिक स्थल को भव्य बनाने का संकल्प लिया।