फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पर्यवेक्षक पहुंचे झज्जर, कार्यकर्ताओं की जानी राय

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Jun 2025 02:36 PM IST

कांग्रेस पर्यवेक्षक एवं पूर्व सांसद जगदीश ठाकुर, पूर्व विधायक राव दान सिंह मंगलवार को झज्जर पहुंचे और लोक निर्माण रैस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं की राय भी ली। उन्होंने पहके कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उसके बाद कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बात की। उन्होंने बताया कि 15 जून से वह ब्लॉक स्तर पर जाएंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। अगर कोई व्यक्तिगत मिलेगा तो भी उसकी बात सुनी जाएगी। संगठन की पुरानी बातों और पार्टी में क्या चल रहा हैं, इस पर कोई बात नहीं सुनी जाएगी। केवल संगठन मजबूती को लेकर बात की जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को एक परफोर्मा दिया गया हैं, जिसे उनको भरना होगा। इसमें 35 से 55 साल की उम्र रखी गई हैं, लेकिन विशेष परिस्थितियों में उम्र में छूट भी दी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज देश गुजरात मॉडल नहीं बल्कि मोदी मॉडल चल रहा हैं। देश में आज ईडी, सीबीआई, प्रशासन का गलत प्रयोग किया जा रहा हैं। कांग्रेस ने कभी ऐसा नहीं किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें