बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक एवं इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी की श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में इनेलो के नेता अभय सिंह चौटाला पहुंचे और नफे सिंह राठी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। नफे सिंह राठी परिवार ने उनके हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी उठाई।