नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से राजपूत धर्मशाला सेक्टर-6 में निश्शुल्क ट्यूशन पढ़ने वाले अप्रवासी मजदूरों के बच्चों के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैन फिन होम्स लिमिटेड शाखा मानेसर की सीनियर मैनेजर कनिका शर्मा ने सीएसआर के तहत जरूरतमंद बच्चों को कंबल वितरित किए। साथ ही उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने परिश्रम को सफलता की कुंजी बताया। संस्था के सदस्यों ने इस सहयोग के लिए कनिका शर्मा एवं उनके सहयोगी कुलदीप का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था सदस्य कोमल मलिक ने कनिका शर्मा को संस्था की ओर से सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर संस्था संचालक पंकज मलिक, राजपूत धर्मशाला के सचिव जितेंद्र आर्य, प्रमोद ढांडा, पूनम, प्रियंका एवं सरिता उपस्थित रहे।