झज्जर। श्री प्राचीन रामलीला कमेटी की तरफ से भरत मिलाप की शोभायात्रा निकाली गई। जो रामलीला मैदान से अग्रसेन चौक, दूहन चौक, कुलदीप चौक, श्री महावीर जैन मंदिर, चौपटा बाजार, मां वैष्णो चौक से होते हुए मंदिर बाबा कांशीगिरि चौक पहुंचने पर श्री वीर हनुमान सेवा समिति के सभी सेवकों ने हर्षोल्लास से प्रभु श्री राम का स्वागत किया। इस अवसर पर जितेंद्र महाराज, मनोहर महाराज, हेमंत महाराज, गुरप्रीत महाराज, सक्षम महाराज, अमन महाराज, सुनील महाराज, मयंक महाराज, पारस महाराज, आरव महाराज सहित श्रीकांत मुकुट वाले हनुमान स्वरूपों ने अपने स्वामी का पूजन किया। जैसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी का रथ मंदिर चौक पर पहुंचा पूरा वातावरण प्रभु श्री राम जी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान उपस्थित भक्तजनों ने पुष्प वर्षा कर प्रभु श्री राम, माता जानकी, भरत और शत्रुघ्न आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया। पवन कौशिक ने कहा कि त्रेता युग में भगवान श्रीरामजी से भ्राता भरत का मिलाप दशहरे के बाद इसी एकादशी के दिन हुआ था। इस क्षण को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु चौक पर पहुंचे। बड़ी संख्या में देर रात तक लोगों ने प्रभु दरबार की झांकी के दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रधान सुधांशु हंस, सुभाष वर्मा, प्रिंस सेठी, भारत भूषण नंदा, भूप सिंह काकरण, वर्मा सुभाष, दिनेश दुजाना, लक्ष्य वर्मा, योगेश रंजन, अमन वर्मा, सुंदर वर्मा मौजूद रहे।