फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी: गणपति बप्पा मोरया... ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

बेरी। धर्मनगरी बेरी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर दस दिनों तक चले धार्मिक आयोजन के बाद वीरवर को भगवान गणेश की प्रतिमा को श्रद्धा और उल्लास के साथ विदाई दी गई। हलवाईयों वाली में पिछले कई वर्षों से गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ गणपति महाराज की प्रतिमा स्थापित कर दस दिनों तक पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। वीरवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल हुए। श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। कई श्रद्धालु ढोल की थाप पर नाचते हुए भगवान गणेश को विदाई देते नजर आए। गणेश चतुर्थी से लेकर विसर्जन तक प्रतिदिन शाम को भगवान गणेश की झांकी और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। शाम के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आरती में शामिल होते थे। दस दिनों तक चले आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा। शोभायात्रा हलवाईयों वाली गली से शुरू होकर देवी मंदिर वाली गली, मेन बाजार, शिव चौक, बस स्टैंड से होते हुए दुजाना मार्ग नहर के पास पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का नहर में विसर्जन किया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर संजय कंसल, धमेंद्र, संदीप कंसल, प्रिंस, शिवकुमार, गौरव, निखिल, संदीप सचदेवा, विक्की मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें