फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 26 Aug 2025 05:52 PM IST

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम नागरिक अस्पताल झज्जर के प्रांगण में सिविल सर्जन डॉ. जयमाला के अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को गोली खिलाई। उन्होंने कहा कि बच्चे देश की धरोहर हैं। जब तक बच्चे स्वस्थ नहीं होंगे तो देश भी स्वस्थ नहीं हो सकता, इसलिए आपके स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ऐसे अभियानों में हमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और अपने बच्चों को पेट की कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल गोली जरूर खिलानी चाहिए। कार्यक्रम में कुछ मरीजों ने पूछा कि हमें खाया पिया नहीं लगता तो सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग आमजन को स्वस्थ रखने के लिए लगातार अपना अभियान चल रहा है ताकि बच्चों से लेकर बड़े व्यक्ति तक स्वस्थ रह सके और माता-पिता अपने बच्चों का स्वास्थ्य स्वस्थ रखने में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग का प्रथम कर्तव्य है इसलिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आमजन को भी मिलकर साथ चलना चाहिए ताकि बच्चों एवं परिवार का स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सके। एल्बेंडाजोल टेबलेट हर 6 महीने में एक बार जरूर खानी चाहिए। उप सिविल सर्जन डॉ. ममता त्यागी एवं जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि जिले में एक से 19 साल तक प्रत्येक बच्चे को व 20 से 24 साल तक की लाभार्थी महिलाओं को यह गोली खिलाई गई। इस दौरान जो बच्चा गोली खाए बिना पर रह गया है, उसे मॉप अप दिवस कार्यक्रम के तहत 2 सितंबर को भी गोली खिलाई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें