फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 दिवसीय अभियान के तहत राजकीय विद्यालयों में चलाया जागरूकता कार्यक्रम

झज्जर। जस्ट राइट्स फाॅर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एमडीडी आफ इंडिया ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग झज्जर, शिक्षा विभाग के सहयोग से बेरी, झज्जर और बहादुरगढ़ ब्लाक के डीघल, गुढ़ा, बामनौली, मुकुंदपुर गांवों के राजकीय विद्यालयों में बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 को लेकर विस्तार से बताया गया और कैसे बाल विवाह बच्चों के विकास में बाधा उत्पन्न करता है, बच्चों को उनके सपनों से दूर करता है, के बारे में जानकारी दी गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल से प्राध्यापिका अंजू अहलावत ने कहा कि बाल विवाह कानून अपराध है, इस पर लगाम लगानी चाहिए इसलिए ज्यादा से ज्यादा जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए। कार्यक्रम में एमडीडी आफ इंडिया से जिला समन्वयक मनोज कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें