फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 पीएम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर शुरू हुई। विद्यार्थी पहुंचकर उत्साह के साथ परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को लेकर केंद्र पर पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई। इसके लिए 485 विद्यार्थियों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। परीक्षा 90 मिनट की है। इसमें नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए उनके पाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्न पूछे गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें