फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में कचरा उठाने के विरोध में हंगामा, महिला पुलिस ने संभाला मोर्चा

हिसार शहर के अर्बन एस्टेट में नगर निगम के कचरा उठान कार्य को लेकर वीरवार को जमकर हंगामा हुआ। कचरा उठान का विरोध कर रही हड़ताली महिला कर्मचारियों की निजी एजेंसी के माध्यम से काम कर रही महिला कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हड़ताली महिला कर्मचारियों पर काम कर रही महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने का भी आरोप लगा। एक महिला कर्मचारी का दुपट्टा छीन लिया। दरअसल, नगर निगम की ओर से शहर में कचरा उठान व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए निजी एजेंसी के कर्मचारियों से काम करवाया जा रहा है। इसी दौरान अर्बन एस्टेट क्षेत्र में करीब 15 हड़ताली महिला कर्मचारी मौके पर पहुंच गईं और कचरा उठाने के कार्य का विरोध करने लगीं। उन्होंने काम कर रही निजी एजेंसी की महिला कर्मचारियों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। महिलाओं ने एक दूसरे को जमकर गालियां दी। पहले पुरुष पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। मगर महिलाएं नहीं मानी तो इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और हंगामा कर रही हड़ताली महिला कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के पहुंचने के बाद मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया गया। कुछ देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया और हिरासत में ली गई महिलाओं को अपने साथ ले गई। कचरा उठान को लेकर लगातार विरोध शहर में कचरा उठान व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों का विरोध लगातार जारी है। हड़ताल के बीच निगम प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कचरा उठान करवाया जा रहा है। इसी को लेकर कई स्थानों पर विरोध की स्थिति सामने आ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें