फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में फिर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल, लंबी हड़ताल के बाद दोबारा काम बंद

हांसी। नगर परिषद हांसी में एक बार फिर सफाई कर्मचारियों का आक्रोश देखने को मिला। लंबी हड़ताल के बाद सोमवार दोपहर सफाई कर्मचारियों ने दोबारा सफाई कार्य बंद कर नगर परिषद परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने दरी बिछाकर धरना दिया और मांगें पूरी होने तक काम नहीं करने का ऐलान किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नगर परिषद के डीएमसी का घेराव किया और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच माहौल गरम नजर आया। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सलवान सारसर ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, जिले में सफाई कार्य बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी कर्मचारी सफाई कार्य नहीं करेगा और कर्मचारी अपने हक के लिए आंदोलन जारी रखेंगे। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हड़ताल के दौरान दर्ज किए गए मामलों को वापस लेना, छह महीने की लंबित सैलरी का भुगतान, तेल-साबुन उपलब्ध करवाना और सफाई कार्य के लिए जरूरी उपकरण मुहैया करवाना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की मुख्यमंत्री की ओर से बात कही गई थी, लेकिन इसके बावजूद मामले वापस नहीं लिए गए हैं। फिलहाल सफाई कर्मचारियों के दोबारा काम बंद करने से हांसी शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। अब निगाहें नगर परिषद प्रशासन और कर्मचारियों के बीच होने वाली बातचीत पर टिकी हैं कि आखिर इस विवाद का समाधान कब तक निकलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें