फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार की नई ऑटो मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और व्यापारी के बीच हंगामा

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 10 Nov 2025 08:22 PM IST

नई ऑटो मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की तहबाजारी टीम व मार्केट व्यापारी के बीच अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा हुआ। टीम ने व्यापारी द्वारा प्लॉट व दुकान के आगे सामान रखकर अतिक्रमण करने पर उसका कुछ सामान जब्त कर दिया। वहीं व्यापारी ने टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम की शह पर मार्केट में जगह-जगह अतिक्रमण हो रखा है। इस अभियान के दौरान निगम की टीम ने मार्केट में कबाड़ के रूप में खड़ी कुछ गाड़ियों को जब्त कर लिया। निगम का यह अभियान 14 नवंबर तक लगातार चलेगा। निगम को सोमवार सुबह से ऑटो मार्केट में अतिक्रमण हटाने के लिए महा अभियान चलाना था लेकिन निगम को दोपहर बाद पुलिस सहायता मिली। पुलिस सहायता मिलने के बाद दोपहर बाद करीब 2 दो बजे टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नई ऑटो मार्केट में पहुंची। टीम सबसे पहले एक खराब पड़े ट्रक को जब्त करने पहुंची। उसी समय ट्रक का मालिक वहां पहुंच गया। उसने टीम ने ट्रक को उठाने के लिए एक घंटे का समय मांगा। इस पर टीम ने उसे एक घंटे का समय दे दिया। इसके बाद टीम बीच रास्ते में रखी गई मिक्सर मशीन को उठाने पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से इसे उठाकर अपने कब्जे में ले लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें