फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार से गोगामेड़ी मेले के लिए रोडवेज ने चलाई स्पेशल बसें

नवीन दलाल Updated Sat, 30 Aug 2025 11:59 AM IST

गोगामेड़ी मेले के लिए रोडवेज ने वीरवार से स्पेशल बसों का संचालन शुरू किया है। दोपहर 12 बजे से बसें बस स्टैंड के प्रवेश द्वार के पास से चलनी शुरू हुई। शाम सात बजे तक 8 रोडवेज और 7 प्राइवेट बसें मेले के लिए भेजी गई। हिसार से गोगामेड़ी का किराया 90 रुपये है। गेट के पास बस लगते ही श्रद्धालुओं को टिकट दी जा रही है ताकि बैठने के लिए आसानी से सीट मिल सके। रोडवेज से इंस्पेक्टर अशोक का कहना है कि जब तक मेला चलेगा तब तक सुचारू रूप से चलाई जाएगी। श्रद्धालुओं की डिमांड को देखते हुए स्पेशल बसें चलाने का फैसला लिया गया है। यदि रात को भी गोगामेड़ी जाने के लिए श्रद्धालु आते हैं तो भी बसों का संचालन किया जाएगा। एक रोडवेज के बाद एक प्राइवेट बस भेजी जा रही है। मेले को देखते हुए बस स्टैंड पर शुक्रवार को काफी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु गेट पर बस आने का इंतजार करते रहे। प्राइवेट बसों के संचालक उड़ा रहे नियमों की धज्जियां वहीं, मेले में प्राइवेट बसें भी काफी जा रही हैं। मगर बसों के संचालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। श्रद्धालुओं को बस की छत पर बैठाकर सफर करवा रहे हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। इतना ही नहीं रुपयों के लालच में सीमित से ज्यादा सवारियां बैठा रहे हैं। काफी श्रद्धालु तो खिड़की पर खड़े होकर सफर करते देखे जा सकते हैं। मगर इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें