जिले में रविवार के के बाद सोमवार को भी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में 42 एमएम बारिश हो चुकी है। सुबह 6 बजे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश के कारण शहर में जाम के हालात भी बने। पिछले 24 घंटे में हुई बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सोमवार व मंगलवार को भी बारिश की संभावना है। जिले में रविवार शाम करीब 7 बजे मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। रात करीब 10 बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसी बीच हांसी व नारनौंद में कहीं-कहीं हल्की ओलावृष्टि हुई।