फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के हांसी में सुबह से जारी बारिश, नगर परिषद की छत टपकी

नवीन दलाल Updated Tue, 26 Aug 2025 11:41 AM IST

उपमंडल में मंगलवार को सुबह से हो रही बारिश के कारण नगर परिषद कार्यालय में छत टपकने लगी। छत टपकने के कारण नगर परिषद की गृह कर शाखा, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा, अकाउंट शाखा सहित चार कमरों में पानी भरने लगा। छत टपकने से यहां रखा हुआ रिकॉर्ड भी भीग गया। जिसके चलते सुबह से ही इन तीनों शाखाओं में कार्य भी प्रभावित है। हांसी में सुबह करीब छह बजे से लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण नगर परिषद के भवन में छतें टपकने लगी हैं। जिस भवन में पानी टपकने लगा है वह भवन करीब 70 वर्ष पुराना है। लंबे समय से इसकी मरम्मत भी नहीं हुई थी। सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति गृह कर शाखा की है। क्योंकि यहां पर गृह कर से संबंधित काफी पुराना रिकॉर्ड रखा हुआ है। बारिश के चलते रिकॉर्ड के भी खराब होने की आशंका है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि रिकॉर्ड को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि शहर में नगर परिषद के नालों के जरिए पानी की निकासी होती है। शहर में जलभराव के दौरान नगर परिषद की छत टपकने से लोग सुबह से ही लोग सोशल मीडिया पर नगर परिषद के खिलाफ जमकर भड़ास भी निकाल रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें