फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी की अनाज मंडी में धान की आवक को लेकर तैयारियां पूरी, 1 अक्टूबर से शुरू होगी सरकारी खरीद

धान की खरीद का सीजन शुरू होने से पहले हांसी की अनाज मंडी में मंडी प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। सरकार की ओर से धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में किसान धान की खरीद जल्द शुरू करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं, वहीं हांसी में धान की आवक अपेक्षाकृत थोड़ी देर से शुरू होने की संभावना है। वही पिछली बार 11 लाख क्विंटल आई थी। अबकी बार धान की आवक इससे भी ज्यादा आवक आने की उम्मीद है। हांसी। हांसी की अनाज मंडी में इस समय बाजरा की आवक नहीं है। हांसी के आसपास बाजरा की फसल नहीं उगाई जाती है। वही कपास की आवक भी बेहद कम है। मंडी प्रशासन के अनुसार अब तक हांसी मंडी में करीब 484 क्विंटल कपास की आवक हुई है, जिसे निजी डीलरों द्वारा खरीद लिया गया है। ऐसे में हांसी में कपास की आवक फिलहाल न के बराबर बताई जा रही है। मंडी प्रशासन का कहना है कि किसानों को मंडी में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। धान लेकर मंडी पहुंचने वाले किसानों के लिए पीने के पानी, बैठने और ठहरने सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। किसानों के भोजन के लिए अटल कैंटीन के तहत मात्र 10 रुपये में खाना उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी की गई है। मंडी प्रशासन के अनुसार मंडी में फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबे समय तक परेशान नहीं होना पड़ेगा। अधिकारियों का दावा है कि किसान की फसल आते ही प्रक्रिया के अनुसार उसकी खरीद करवाई जाएगी और समर्थन मूल्य पर धान की खरीद सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन की ओर से किसानों को भरोसा दिलाया गया है कि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी जाएगी और किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने का प्रयास किया जाएगा। मंडी सचिव बसाऊ राम ने बताया कि धान की आवक को देखते हुए मंडी में सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। किसानों के लिए पानी, भोजन और ठहरने समेत आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल लेकर मंडी आएं, उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत धान की खरीद समर्थन मूल्य पर की जाएगी। वहीं मंडी प्रधान हरिकेश सिंगला ने भी कहा कि धान सीजन को लेकर मंडी में सभी तैयारियां पूरी हैं। किसानों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है और मंडी में आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को निर्धारित प्रक्रिया और सरकारी खरीद व्यवस्था के अनुसार मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें