फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में महंत को हटाने की मांग का लेकर डीसी से मिली पंचायत

नवीन दलाल Updated Wed, 30 Apr 2025 03:30 PM IST

हिसार के गांव कौथकलां की पंचायत बुधवार को डीसी से मिलने पहुंची। ग्रामीणों ने डीसी से अनुरोध किया कि प्रशासन डेरे को अपने कब्जे में लेकर उसकी संपति को अटैच करे। डेरे में कब्जा जमाए बाबा को डेरे से निकाला जाए। गांव की पंचायती जमीन की बोली प्रशासन की निगरानी में कराई जाए। कौथकलां की पंचायत किसान नेता सुरेश कौथ की अगुवाई में उपायुक्त अनीश यादव से मिले। ग्रामीणों ने बताया कि गांव कौथ कलां स्थित दादा काला पीर के डेरे के महंत शुक्राई नाथ को हटाने के लिए ग्रामीणों ने हिसार डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एचएयू गेट नंबर चार से लघु सचिवालय परिसर तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। ग्रामीणों ने कहा कि डेरे को खाली कराया जाएगा। डेरे को ग्रामीणों के हवाले किया जाए या प्रशासन इसे संभाले। किसान नेता सुरेश कोथ ने महंत शुकराई नाथ पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महंत डेरे में महिलाओं को जबरन नचाते हैं। रात के समय बाहर की महिलाओं को डेरे में रखते हैं। यह डेरे की परंपरा के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि डेरे के चंदे और कृषि योग्य भूमि से प्राप्त धन का महंत दुरुपयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक देशभर के आठ पीर मिलकर डेरे की गद्दी पर नए महंत की नियुक्ति नहीं करते, तब तक प्रशासन डेरे को अपने नियंत्रण में ले। सुरेश कोथ ने बताया कि पिछले महीने इस मामले में उपायुक्त अनीश यादव से मिले थे। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पंचायत ने एक बार फिर डीसी से अनुरोध किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें