फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: कबड्डी में तीनों आयु वर्ग में हिसार की टीम फाइनल में पहुंची

शाहिल शर्मा Updated Thu, 09 Oct 2025 10:10 PM IST

शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कराई जा रही 58वीं राज्यस्तरीय कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। लड़कियों के अंडर 19 आयु वर्ग में फाइनल मैच शुक्रवार को हिसार व पानीपत के बीच होगा। इस आयु वर्ग में वीरवार को तीसरे स्थान के लिए करनाल व रोहतक के बीच खेला गया। जिसमें करनाल ने राेहतक को 26-17 से हराया। लड़कियों के अंडर 14 आयु वर्ग में फाइनल मैच हिसार व रोहतक के बीच खेला जाएगा। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में पानीपत व भिवानी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें पानीपत तीसरे स्थान व भिवानी चौथे स्थान पर रहा। लडकियों के अंडर 17 आयु वर्ग में फाइनल मैच भिवानी व हिसार के बीच खेला जाएगा। तीसरे स्थान के लिए रोहतक व पानीपत के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें रोहतक ने पानीपत को 33-30 से हराया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से टीमें दमखम दिखा रही है। ठाकुरदास भार्गव दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को कबड्डी के हुए मुकाबले में अंडर-14, 17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बेटियों ने दमखम दिखाया। वीरवार को मुख्य अतिथि इंटरनेशनल खिलाड़ी सुमेर सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। उन्होंने तीनों आयु वर्ग की खिलाड़ियों के तीनों स्थानों पर आने वाली टीमों को 11 हजार,7100 व 5100 रुपये का पुरस्कार अपने निजी कोष से देने का एलान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें