फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में ऑल इंडिया वाइस-चांसलर विश्वविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता में लुवास बना चैंपियन

नवीन दलाल Updated Sat, 01 Mar 2025 03:03 PM IST

लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) में चल रही तीन दिवसीय ऑल इंडिया वाइस-चांसलर विश्वविद्यालय वॉलीबाल टूर्नामेंट में फाइनल मैच खेले गए। जिसमें लुवास ओवरऑल चैंपियन बनी। फाइनल मैच में लुवास ने एचएयू को हराया। इससे पहले कई रोचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से 13 टीमें भाग ले रही हैं। मुकाबले दो ग्राउंड पर चल रहे हैं। दूसरे दिन 20 मुकाबले करवाए गए। वहीं बारिश होने के कारण कुछ मुकबाले नहीं हो सके जो अब शनिवार को करवाए जाएंगे। शुक्रवार को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने मुंबई यूनिवर्सिटी को 21-16, 21-14 से हराया। वहीं लुवास ग्रीन ने महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी (एमपीयूएटी) उदयपुर को 21-13, 21-08 से हराया। वहीं कोटा यूनिवर्सिटी ने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी, तिरुपति को 23-21 व 21-18 से हराया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के तौर पर एचएयू से डॉ. सुशील लेघा और डॉ. बलजीत गिरधर मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें