फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में इनेलो नेता विनोद कसवां बोले- भाजपा ने कार्रवाई नहीं की तो इनेलो रामचंद्र जांगड़ा का पुतला जलाएगी

नवीन दलाल Updated Fri, 30 May 2025 03:47 PM IST

इनेलो के नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी बार एसोसिएशन के पूर्व उपप्रधान अधिवक्ता विनोद कसवां ने कहा कि भाजपा सरकार पहलगाम की वीरांगनाओं का अपमान कर रही है। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा पर भाजपा ने कार्रवाई नहीं की तो इनेलो रामचंद्र जांगड़ा का पुतला जलाएगी। भाजपा के खिलाफ रोष जताएगी। जिला मीडिया प्रभारी विनोद कसवां का इनेलो पार्टी कार्यालय चौधरी देवीलाल सदन हिसार में स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल 8 महीने से भाजपा की सरकार है। भाजपा हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। हरियाणा में 40 प्रतिशत बेरोजगारी दर है, महिलाओं, छात्रों, युवाओं, शोषितों, दलितों पर अत्याचार में हरियाणा पहले नंबर पर है। आज विपक्ष नाम की चीज नहीं है। कांग्रेस के 37 विधायक हैं और 37 जगह जूतियों में खीर बंट रही है। इनेलो ही विपक्ष की भूमिका में है। चौधरी अभय सिंह चौटाला के आदेशानुसार इनेलो ने ही पंजाब के पानी रोकने के बाद प्रदेश के सभी 22 जिलों में जल आंदोलन किया और पंजाब और केंद्र सरकार को पानी छोड़ने पर मजबूर किया। इस दौरान विनोद कसवां के सम्मान समारोह में इनेलो छात्र संगठन प्रदेश अध्यक्ष साहिलदीप कसवां, इनेलो हिसार जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह काजला , इनेलो लीगल सेल जिला अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप सिंह बाजिया, नलवा हल्का प्रधान तेलूराम सरपंच, इनेलो कार्यालय सचिव बलबीर सिहाग सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें