फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में अग्निशमन विभाग कर्मियों ने हड़ताल को दो दिन बढ़ाया, नगर पालिका कर्मचारी संघ देगा साथ

Naveen Updated Sun, 12 Apr 2026 10:53 AM IST

अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की राज्यव्यापी हड़ताल में दमकल कर्मचारियों ने हड़ताल को दो दिन बढ़ाने का एलान किया।पड़ाव चुंगी स्थित फायर स्टेशन धरना देते हुए फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ भी उनके समर्थन में आ गया है। नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्य धरना स्थल पर आकर समर्थन करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो शहर में सफाई का काम भी बंद किया जाएगा। हड़ताली कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन जिला प्रधान राजेश मेहला ने कहा कि फरीदाबाद की कालका स्टील फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते समय फायर कर्मचारी रणवीर सिंह व भवी चंद शर्मा झुलस गए थे, बाद में उनकी मौत हो गई। सरकार उनको शहीद का दर्जा दे और उनके आश्रितों को मुआवजा व सरकारी नौकरी प्रदान करे। इन मांगों के पूरा होने तक धरने पर रहेंगे। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य उप प्रधान जसवीर श्योकंद ने कहा कि पे-रोल के कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर की पोस्टों पर मर्ज किया जाए, कौशल के कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लिया जाए, नियमित कर्मचारियों को बिना शर्त एसीपी का लाभ दिया जाए व पुरानी पेंशन बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान अशोक सैनी ने कहा कि मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें