हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के विद्यार्थियों का धरना आज चौथे दिन भी जारी है। आज शाम को विद्यार्थी एसपी शशांक कुमार सावन से मुलाकात करेंगे। हालांकि इससे पहले वह भी एक बार उनके बातचीत कर चुके हैं। विद्यार्थियों ने एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी तो एसपी ने जवाब दिया था कि अभी जांच में दो सप्ताह का समय लगेगा। जांच के जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।