फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में सीएम से मिलने नहीं दिया तो शख्स ने खुद पर छिड़का पेट्रोल

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 10 Jan 2025 10:49 AM IST

एचएयू के 4 नंबर गेट के सामने गीता कॉलोनी का रहने वाला सुनील सोनी अपने परिवार के साथ सीएम नायब सैनी से मिलने पहुंचा। गेट पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने परिवार को रोक लिया और अंदर नहीं जाने दिया। बाद में परिवार गेट नंबर 1 से जाने लगा तो वहां पर भी पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोक कर वापस भेज दिया। हताश होकर परिवार दोबारा से गेट नंबर 4 के बार पहुंचा और वहां पर धरने पर बैठ गया। दोबारा से अंदर जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस वालों ने उन्हें फिर से रोक दिया। ऐसे में सुनील सोनी ने पेट्रोल की बोतल निकाल कर अपने ऊपर छिड़क लिया और आग लगाने का प्रयास किया। वहां पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया उनकी पत्नी के साथ भी धक्का मुककी भी हुई। बाद में परिवार को शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें